अमरोहा, मई 1 -- नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव चमरौवा में आवारा कुत्तों के हमले में सांभर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। घटना गांव निवासी जितेंद्र सिंह के खेत पर हुई। आवारा कुत्तों के झुंड ने सांभर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सांभर ने कुत्तों से बचने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल सांभर को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- कुत्तों के झुंड के हमले में घायल बारहसिंगा को ग्रामीणों ने बचाया ग्रामीणों के अनुसार, आवारा कुत्ते आए दिन जानवरों और लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से जल्द निजात दिल...