हाथरस, जनवरी 3 -- सादाबाद संवाददाता। क्षेत्र के गांव गडउमराव में आज आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन कर्मी गंभीर सिंह व मलिखान सिंह मौके पर पहुंचे और घायल मोर को सुरक्षित अपने साथ ले आए। इसके बाद वन कर्मियों ने मोर को बिसावर-टीकैत स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया। वन कर्मियों के अनुसार उपचार के बाद मोर की हालत में सुधार है और उसे निगरानी में रखा गया है। ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.