संभल, जनवरी 2 -- थाना बनियाठेर के गांव नेहटा के जंगल में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने नीलगाय पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर जानकारी ली। जबकि ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताई है । शुक्रवार को गांव नेता के जंगल में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय को घेर कर उसे पर हमला कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण वहाँ पहुंचने तब तक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर बाद घायल नील गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर नील गाय को दबा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ दिनों से बाहर से कुछ खूंखार कुत्ते आ गए हैं। जो जानवरों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों में डर है कि वह भी रात को खेतों पर जाते हैं। अगर उन पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.