मैनपुरी, मार्च 12 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सवी में बुधवार की देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन बकरियों और एक बकरे की मौत हो गई। जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से पीड़ित परिवार को लगभग 60 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने आवारा कुत्तों को शेल्टर हो में भिजवाने और मुआवजे की मांग की है। नगला सवी निवासी हरिओम श्रीवास्तव पुत्र पुत्तूलाल के घर के पास एक हाता में बकरियां बंधी हुई थी। बुधवार रात लगभग एक बजे अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला बोल दिया। बकरियों की आवाज सुनकर परिजन डंडे लेकर जब तक पहुंचे तब तक कुत्ते कई बकरियों पर हमला करके पेट फाड़ चुके थे। शोर होने पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और लाठी-डंडों के सहारे कुत्तों को खेतों की ओर भगाया। सूचना पर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.