आवारा कुत्तों के हमले में अधेड़ घायल
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ले में मंगलवार शाम आवारा कुत्तों के हमले में एक अधेड़ घायल हो गया। कुत्तों ने उसके पैर में कई जगह काट लिया। आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अजय कुमार पुत्र हिम्मत सिंह मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे पैदल बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह शहर में पटे लाला की दुकान के सामने पहुंचे, तभी दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके और कुत्तों ने उनके पैर में कई जगह काटकर घायल कर दिया। घटना देख आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। इसके बाद घायल अधेड़ को निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.