बगहा, मार्च 15 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद की ओर से शहर में आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाए जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर कुत्तों को भोजन कराने के लिए विशेष पात्र लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद स्तर पर उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा रही है। नप के स्तर पर चिन्हित स्थानों पर कुत्तों के भोजन के लिए पात्र लगाए जाएंगे, जहां पशु प्रेमी और आम नागरिक आवारा कुत्तों को नियमित रूप से भोजन दे सकेंगे। इन फीडिंग प्वाइंट पर साइनेज भी लगाए जाएंगे और उनकी जियो टैगिंग की जाएगी, ताकि लोग मोबाइल या अन्य माध्यमों से आसानी से इन स्थानों की पहचान कर सकें और कुत्तों को निर्धारित जगह पर ही भोजन करा सकें। इस योजना के प्रथम चरण में शहर के दस स्थानों पर फीडिंग पॉइंट बनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.