बगहा, फरवरी 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम के वासियो को कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए नगर निगम के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि निगम क्षेत्र के आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित एबीसी सेंटर के माध्यम से टीकाकरण के बाद डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। इसके लिए नगर के घुसुकपुर मुहल्ले में स्थित नगर निगम के निजी भूखंड पर एबीसी सेंटर बनाया जाएगा। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगी। आवारा कुत्तों की परेशानी और समस्या को लेकर हिंदुस्तान द्वारा भी बोले बेतिया में लोगों की समस्या को उठाया गया था 3 अगस्त 2025 को यह मामला प्रकाशित हुआ था जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक आदेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.