आगरा, नवम्बर 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने एक्सप्रेस वे व नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों से गोवंश को हटाने व उन्हें आश्रय स्थल भेजने के निर्देश राज्य सरकारों को दिए हैं। जनपद में निराश्रित गोवंश को रखने के लिए 19 गो आश्रय स्थल हैं। इन गो आश्रय स्थलों में 65 सौ से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। उसके बाद भी हाईवे व सड़कों पर निराश्रित गोवंश घूमने की समस्या कम नहीं हो रही है। नगर निकायों में भी सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित गोवंश घूमते मिलते हैं। आवारा कुत्तों के लिए कोई आश्रय स्थल नहीं हैं। जिनमें उन्हें पकड़कर रखा जा सके। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग निराश्रित गोवंश व आवारा कुत्तों से अजिज आ चुके हैं। हाईवे व निकाय क्षेत्र में घूमते निराश्रित गोवंश व आवारा कुत्ते लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं। निराश्रित गोवंश की वजह अलग-अलग स्थानों पर लोगों की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.