आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल के मासूम को नोंचकर मार डाला
रामपुर, जून 18 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को आवारा कुत्तों के हमले में सात साल के मासूम की जान चली गई। बालक अपनी मां के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते समय अचानक कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। मां के सामने ही खूंखार कुत्ते उसे घसीटकर ले जाने लगे और जगह-जगह से बुरी तरह नोंच डाला। मां मदद के लिए चीखती रही, जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल का मजरा कुंडो की मंडियां गांव की है। गांव निवासी रमेश की पत्नी मंगलवार को खेत में मिर्च तोड़ने के लिए गई थी। उनके साथ उनका सात वर्षीय बेटा शिवम भी खेत पर चला गया था। मां खेत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.