गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के धानेपुर कस्बे से रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पूजा से प्रसाद लेकर घर लौट रही एक सात वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने ईंट-पत्थर फेंककर किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्ची की जान बचाई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। नगर पंचायत धानेपुर के गोरथनिया गांव मोहल्ला निवासी देवांशी (7), पुत्री नानबाबू यादव, गांव में ही एक व्यक्ति के यहां आयोजित सत्यनारायण कथा में शामिल होने गई थी। कथा समाप्त होने के बाद वह प्रसाद लेकर अकेले घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.