आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरी को मार डाला
रामपुर, मई 21 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड में बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर काफी मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाया। आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में काफी दहशत है। मामला थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव का है। गुरुवार दोपहर जंगल में चुग रही बकरियों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। शोर होने पर आसपास के तमाम लोग लाठी डंडे लेकर मौके की ओर दौड़ने लगे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आवारा कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक गांव निवासी तंजील अहमद की बकरी की मौत हो चुकी थी। आवारा कुत्तों को लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत है। ग्राम प्रधान अफरोज खान नें वन विभाग की टीम से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.