धनबाद, मार्च 16 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद सात नंबर इलाके में शनिवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने ढाई साल के एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार लोयाबाद सात नंबर स्थित नवनिर्मित बिजली घर के समीप रहने वाला अदनान अंसारी (ढाई वर्ष), पिता सोनू अंसारी जो टेम्पू चालक हैं, अपने घर से कुछ दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कुछ देर तक बच्चा कुत्तों के झुंड के बीच फंसा रहा। इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति की नजर इस घटना पर पड़ी। उसने तुरंत साहस दिखाते हुए कुत्तों पर हमला कर बच्चे को बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वह बच्चे को कुत्तों के चंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.