आवारा कुत्तों के झुंड ने कटरे को नोचकर मार डाला
बिजनौर, मई 22 -- बढ़ापुर। प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। घर के बाहर बंधे एक कटरे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरी को मार डालाघटना का विवरण बस स्टैंड निवासी कुंवर सिंह के यहां घर के बाहर पशुपालन किया जाता है। उनके पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि रात्रि में सभी पशु घर के बाहर बंधे हुए थे। देर रात किसी समय आवारा कुत्तों के झुंड ने वहां बंधे करीब दस माह के कटरे पर हमला कर उसे बुरी तरह फाड़ डाला। भीषण गर्मी के कारण घर में पंखे चल रहे थे, जिससे घटना का पता नहीं चल सका। सुबह जब परिवार के लोग बाहर निकले तो आधा दर्जन कुत्ते मृत पड़े कटरे को नोचते मिले। शोर मचाने पर कुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.