भदोही, अप्रैल 23 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चों और वृद्धों पर पालतू और आवारा कुत्ते हमला कर दे रहे हैं। थाना क्षेत्र के अमवां खुर्द गांव में इन दिनों कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। चार दिन में आवारा कुत्तों के काटने से तीन भैंस की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला समेत नौ भैंस, पड़िया कुत्तों के हमले में घायल हो गई हैं। ग्रामीण अंचलों में इन दिनों बढ़े कुत्तों के आतंक से पशु पालकों को मवेशियों को बचाने की चिंता बढ़ती जा रही है। कुत्ता काटने को लेकर आए दिन लोगों में विवाद भी हो रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त गांव निवासी 80 वर्षीय हीरावती देवी को कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। घायल वृद्धा का उपचार निजी चिकित्सालय में हुआ। इसी तरह अमवां खुर्द गांव निवासी मतलु पटेल, दूधनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.