समस्तीपुर, मार्च 7 -- कल्याणपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांव में आवारा एवं पागल कुत्तों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। पागल एवं आवारा कुत्ता अब तक दर्जनों लोगों एवं मवेशी को काटकर जख्मी कर चुका है। डर से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। खास कर किसानों को खेतों में सिंचाई व खेती करने जाने के दौरान भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इधर उधर घूमने वाले कुत्तों का झुंड लोगों को देखते ही अचानक हमला कर देता है। वहीं तीरा, मालीपुर, गोपालपुर, लदौरा, खजूरी, बरहेता एवं पुरुषोत्तमपुर तथा मधुरापुर आदि गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पागल एवं आवारा कुत्ता अब तक दर्जन से अधिक मवेशी एवं बच्चों को काटकर जख्मी कर चुका है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ बीके ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.