संभल, अप्रैल 4 -- असमोली विकासखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। हालात यह हैं कि लोग सुबह-शाम घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांवों और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते रहते हैं और राहगीरों व किसानों पर अचानक हमला कर देते हैं। बीते दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनसे लोगों में दहशत और बढ़ गई है। 23 फरवरी 2026 को गांव भैसोड़ा में टहलने निकले रोहित सिंह पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें बचाया गया और निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। इसके बाद 3 अप्रैल को गांव हीरापुर में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 6 वर्षीय मासूम कुश ठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.