मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। छबड़िया मोड़ आदर्शनगर कालोनी के लोग इस समय आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। कई कुत्ते इतने खूंखार हैं जो कभी भी किसी पर भी हमला बोल देते हैं। कालोनी के लोगों में दहशत है। उन्होंने एसडीएम सरधना को एक पत्र लिखकर आवरा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कालोनी निवासी मोहित वर्मा पुत्र रामावतार आदि ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि इन दिनों कस्बे में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे आमजन में भय का माहौल है। आए दिन राहगीरों पर कुत्ते हमले करते हैं। बताया कि उनकी कालोनी में एक हफ्ते के अंदर कई लोगों को कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सुबह-शाम में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने एसडीएम से आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने, उन्हें पकड़कर शेल्टर होम भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.