आवारा कुत्तों के आतंक पर निगम से नाराजगी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार सिटी सोसाइटी में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई है। एओए का कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं और रोजाना एक से दो काटने के मामले सामने आ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पार्क में बच्चों ने खेलना और बुजुर्गों ने टहलना बंद कर दिया है। एओए ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। एओए सचिव राजेश झा ने बताया कि सोसाइटी में बुधवार को भी तीन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट घायल कर दिया था। घटना कि शिकायत नगर निगम को की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.