रुडकी, जून 9 -- रुड़की, संवाददाता। दिल्ली रोड निवासी एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे उसके पांव में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचना पड़ा। दिल्ली रोड निवासी आशीष किसी काम से लालकुर्ती क्षेत्र में गया था। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाया। हमले में युवक के पांव में दो जगह घाव हो गए। घटना के बाद परिजन युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। संक्रमण और रेबीज के खतरे को देखते हुए उसे एंटी रैबीज वैक्सीन और सीरम लगाया गया। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों का हमला जारी, युवक को काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...