महोबा, मई 19 -- महोबा, संवाददाता। जिले भर में आवारा कुत्तों का कहर बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से जिले में एबीसी सेंटर न होने से आवरा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। भूख से बेहाल आवारा कुत्ता लोगों पर हमलावर हो रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए है। कोर्ट के आदेश के बाद जिले में एबीसी सेंटर के आसार बढ़ गए है। जिले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की बात करें तो सुभाष नगर, गांधी नगर,आलमपुरा, बजिरया, भटीपुरा में आवारा कुत्तों का कहर अधिक है। विद्यालयों के आस पास आवारा कुत्तों का झुंड रहने से छात्रों पर भी आवारा कुत्तों के हमला का खतरा रहता है। जिला अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दिन में 20...