आवारा कुत्तों का दो भाइयों पर हमला, कई जगह काटा
कानपुर, जून 21 -- चकेरी, संवाददाता। बीते शनिवार को जहां एक घर के पालतू रॉट वीलर तीन कुत्तों ने काम मांगने गयी महिला को नोच बुरी तरह से घायल कर दिया था। वही अब कांशीराम कॉलोनी फ़ेज-1 में साइकिल चला रहे आठ साल बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट लिया। छोटे भाई को बचाने के लिए दौड़ा बड़ा भाई भी कुत्तों का निशाना बन गया। दोनों भाइयों के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। कांशीराम कॉलोनी निवासी नफ़ीस ख़ान ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा आठ वर्षीय बेटा कौनेन ख़ान कक्षा तीन और बड़ा बेटा 16 वर्षीय हसनैन खान हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार की रात कौनेन घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड से एक आवारा कुत्ता बेटे पर लपका। बेटा डरकर सड़क पर गिर गया। कुत्ते ने उसके पैर में काटना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर बड़े भाई हसनैन ने उसे बचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.