गोंडा, मार्च 12 -- धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर हिंसक हो चुके कुत्तों ने तीन मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें से एक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य बच्चों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर सात स्थित मोहल्ला काली कुंड मलियन टोला निवासी सात वर्षीय आयत, पुत्री नान बाबू उर्फ आलिम, बुधवार पूर्वाह्न शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.