बिजनौर, जून 25 -- चांदपुर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला सराय रफी में एक बंदर ने दो वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद नगरवासियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने नगर पालिका व प्रशासन से आवारा कुत्तों एवं बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से दहशत में नगरवासीघटना का विवरण चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी मोहम्मद सलीम का दो वर्षीय पुत्र अर्श घर पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया और उसने मासूम की कमर पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके शरीर पर 12 टांके लगाए गए।बंदरों का आतंक मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों...