मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का बढ़ता आतंक अब स्थानीय निवासियों के लिए खौफ का सबब बन गया है। गांधी कॉलोनी, शिवनगर, मदनपुरी और सुभाष नगर जैसे क्षेत्रों में हालात इतने बदतर हैं कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में भी दहशत महसूस कर रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है गलियों में आक्रामक कुत्तों के झुंडों के कारण बच्चों का ट्यूशन जाना भी दूभर हो गया है और रोजाना काटने की घटनाएं सामने आ रही है। सभासद अमित पटपटिया के अनुसार, 30 मार्च को नगर प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- खूंखार हुए आवारा कुत्ते, 15 हजार लोगों को पहुंचाया अस्पताल उल्...