औरैया, मई 22 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर शुक्रवार सुबह आवारा कुत्ते की वजह से एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। अचानक सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुग्गपुर निवासी रौनक कुमार पुत्र श्यामवीर यादव बाइक से रुरुगंज से कुदरकोट की ओर जा रहे थे। शुक्रवार करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही वह गांव सराय महाजनान के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। हादसे में रौनक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ, पैर और शरीर के अ...