नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद में मंगलवार को दो किमी तक आवारा कुत्ते ने महिला समेत नौ लोगों को दौड़ाकर काटा। सड़क पर जो मिला कुत्ते ने उसे काटा। कई लोग बचने के लिए भागे तो गिरकर चोटिल हो गए। छह लोगों की हालत गंभीर है, जिनका लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। सिधौली निवासी मुन्नी नहर पटरी के किनारे लकड़ी बटोर रहीं थी। तभी अचानक आए कुत्ते ने उनके हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्से में काट लिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। इसके बाद कुत्ता चतुराबेहड़ की तरफ भागा तभी बघाइन निवासी पति के साथ जा रही सुमन को हाथ और पैर में काट लिया। किसी तरह पति प्रेमचन्द्र ने सड़क किनारे पड़ा ईंटा उठाकर कुत्ते को मारा तब जाकर कुत्ता सुमन को छोड़कर भागा। वहीं भिटौरा निवासी मो. हनीफ को रामपुर मथु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.