अमरोहा, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव कलाली में खेत पर कृषि कार्य करने जा रही गांव निवासी महिला राजेंद्र देवी पत्नी राजू पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लोगों में दहशत बनी है। तहसील प्रशासन से आवारा कुत्तों की धरपकड़ कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। एसडीएम शैलेष दुबे ने मामले में जानकारी कर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, कुत्तों के हमले बढ़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.