मुरादाबाद, जनवरी 9 -- शहर के गंज बाजार में गुरुवार रात आवारा कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से घायल बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल साइट पर वायरल हो गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची दो महिलाओं के साथ गंज बाजार से गुजर रही थी कि इसी बीच एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्ची के सिर, गर्दन पर हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर कुत्तों को भगाया और बच्ची को बचाया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार कराया। आसपास के दुकानदारों ने बाजार में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...