शामली, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र के गांव भारसी में एक आवारा कुत्ते ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाकर उसकी हालत स्थिर की। गुरुवार को गांव भारसी में दोपहर के समय 3 वर्षीय कोमल पुत्री राहुल अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को खदेड़ा। हमले में बच्ची के हाथ और पैर पर गहरे निशान आए हैं। परिजनों ने तुरंत बच्ची को सीएचसी कांधला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को आवारा कुत्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.