आवारा कुत्ते ने छह लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत
फतेहपुर, मार्च 31 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी चौराहे के आसपास सोमवार को एक आवारा कुत्ता अचानक हमलावर हो गया और अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। सबसे पहले चरई गांव निवासी राजेंद्र बाजपेयी (60) पर उस समय हमला हुआ, जब वह घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। इसके बाद कुत्ता गढ़ी पहुंचा और मुकीम उर्फ हक्कल (65) को काट लिया। आगे बढ़ते हुए उसने गढ़ी पेट्रोल पंप के पास अजरान (11), रोहित कुशवाहा (17), बहेलिया डेरा निवासी लल्लन और तौहाब को भी घायल कर दिया। लगातार हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर इकट्ठा होकर कुत्ते को मार डाला। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुहा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.