औरैया, मई 29 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के नहर बाजार में शुक्रवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। सुबह दुकानें खोल रहे तीन दुकानदारों पर कुत्ते ने एक-एक कर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार नहर बाजार निवासी मीनू पुत्र वजीर खां शुक्रवार सुबह अपनी साइकिल की दुकान का शटर खोल रहे थे। तभी अचानक पहुंचे एक आवारा कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। मीनू जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कुत्ता वहां से भाग गया। इसके कुछ देर बाद उसी कुत्ते ने पास में मिठाई की दुकान खोल रहे प्रखर पुत्र चेतन पोरवाल पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने प्रखर के पैर में दांत गड़ा दिए, जिससे वह घ...