हापुड़, जून 25 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के धर्म कांटा वाली गली में बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी आवारा कुत्ते के हमले में घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। घायल किशोरी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार किशोरी घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे。

स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों, बंदरों और अन्य जानवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों, महिला...