आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग महिला घायल
रामपुर, जून 23 -- क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह नादरगंज निवासी 60 वर्षीय शांति पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से आए दिन लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.