औरंगाबाद, मई 9 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बराही गांव में लावारिस कुत्ते के हमले में नौ बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजाराम चंद्रवंशी के घर में देर रात एक आवारा कुत्ता घुस गया। घर के पास बने बाड़े में बंधी बकरियों पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई बकरियां गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया, लेकिन तब तक नौ बकरियों की मौत हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि बकरी पालन ही उनकी आय का मुख्य साधन था। यह भी पढ़ें- वार्ड-4 में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में ग्रामीण, जेएम से लगाई गुहार घटना के बाद परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अतिपिछड़ा के प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि वि...