अमरोहा, फरवरी 25 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला चामुंडा मार्ग के नजदीक मंगलवार दोपहर आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे नर्सरी के छात्र कुनाल पुत्र गौरव यादव पर अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने मासूम की बांह पर गहरे जख्म कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने छात्र को बमुश्किल बचाया व तत्काल नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। वहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे पूर्व भी कुत्ते मोहल्ले के ही सुनील व गंगा सिंह समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.