आवारा कुत्ते के हमले में दो घायल
जौनपुर, मई 30 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के भसौट गांव में शुक्रवार की दोपहर आवारा कुत्ते के हमले में दो लोग घायल हो गए। दोनों खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक पहुंचे कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। गांव निवासी 32 वर्षीय धीरज कुमार शर्मा और 26 वर्षीय तेज बहादुर यादव खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने दोनों को काट लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घायलों को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्ते के हमले से नहर बाजार में दहशत, 15 मिनट में तीन लोगों को काटा घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.