सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत दोस्तपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक आवारा कुत्ते ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बभनैया निवासी सुशील कुमार मिश्र और बभनैया पूरब निवासी देव तिवारी को कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा कुत्ते ने दो अन्य राहगीर महिलाओं को भी काट लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार किया गया और इंजेक्शन लगाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता पागल बताया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कुत्ते को पकड़वाने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों से स्वास्थ्य विभाग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...