वाराणसी, मार्च 30 -- आवारा कुत्ते के काटने से घायल अधेड़ की मौत - नौ मार्च को आवारा कुत्ते ने काटकर किया था जख्मी, चल रहा था उपचार- शाहगंज के कोपा गांव में रविवार को भी पांच लोगों को कुत्ते ने बनाया था शिकार- कुत्तों के नियंत्रण के लिए नगर पालिका और प्रशासन नहीं चलाता कोई अभियानफोटो-01शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोपा गांव में कुत्ते के काटने से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार को भी कुत्ते ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया।कोपा गांव निवासी कृष्ण मुरारी सिंह पुत्र दीपनारायण सिंह को बीते 9 मार्च को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय ले जाकर समय से रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। प...