आवारा कुत्ते की दहशत, महिला व बच्चे समेत तीन को काटा
रुडकी, मार्च 30 -- निहंदपुर सुठारी गांव में दो दिन में कुत्ते ने महिला, बच्चे और एक युवक समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं एक भैंस को भी बुरी तरह नोच डाला। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव में घूमता हुआ एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने सबसे पहले गांव की महिला सरवरी पर हमला कर दिया। महिला जान बचाकर भागी, लेकिन गिरने पर कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कुत्ते ने इकराम पर हमला कर उसके हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.