आवारा कुत्ते का आतंक मासूम पर हमला, हालत गंभीर
लखनऊ, अप्रैल 6 -- रहीमाबाद,लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक आवारा कुत्ते ने आठ साल के मासूम बच्चे पर सोमवार सुबह अचानक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल बच्चे का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। तकिया गांव निवासी ई रिक्शा चालक शादाब का बेटा दाऊद सुबह दरोगा चक्की के पास स्थित एक दुकान पर समोसा खरीदने गया था उसी दौरान लालूहार रोड पर घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने उसे देख लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले बच्चे को दौड़ाया और फिर जमीन पर गिराकर उसके चेहरे हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह काट लिया। बच्चा दर्द और डर से चीखने लगा, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उसकी ओर गया।बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.