पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड में एक बार फिर आवारा पागल कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, सलगडीह गांव के रहने वाले अरशान आलम (पिता - खुर्शीद आलम), उम्र करीब 10 वर्ष, यज्ञ मेला देखने के लिए पाकुड़िया आया था। शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे जब वह मेला देखकर अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान पाकुड़िया में एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और काट लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉ. मंजर आलम ने बताया कि इस समय यज्ञ मेला चल रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.