देवरिया, दिसम्बर 20 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आवारा कुत्ते ने दो मोहल्ले में हड़कंप मचा दिया। दो बच्चों समेत दर्जन भर को काटकर घायल कर दिया। सभी लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पर इलाज कराया। आवारा कुत्ते के आतंक से डरे कस्बा वासियों ने प्रशासन से पकड़वाने की मांग की है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर मंदिर वार्ड स्थित बौली मोहल्ले में आवारा कुत्ते ने अल बक्स 6, सलब अली 8, शरीफ आलम 16, रियाज अहमद 35 को बारी-बारी से काट लिया। एक दिन पहले इस कुत्ते ने जकाउल्ला के बकरे और दो-तीन लोगों के भैंस और गाय को भी काटा था। शुक्रवार की देर शाम वही कुत्ता धुस मोहल्ले पर पहुंच गया। उसने कुशीनगर के पडरौना निवासी पोलदार अनिल 48 वर्ष को काट लिया। इसके अलावा डुमरी पांडेय चक मार्ग से गुजर रहे साइकिल सवार पांच लोगों को भी इस कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.