खगडि़या, मार्च 23 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि रविवार को मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा करमा मुख्य मार्ग पर कोढ़नी नदी के पुलिया के समीप एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दोपहर करीब तीन बजे बाइक से गुजर रहे एक युवक की नजर जब कुत्ते पर पड़ी, तो उसने तुरंत बाइक रोककर कुत्ते को खदेड़ा। युवक के हस्तक्षेप के बाद कुत्ता शव को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना स्थानीय थाना व नगर पंचायत को दी गई। सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और मानवता के नाते नवजात के शव को नदी किनारे ही दफन कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग इस बात को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.