बुलंदशहर, जून 1 -- नरसेना में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर पहले एक आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल किया। उसके बाद बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने उन्हें बचाया और अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नरसेना निवासी संजय राणा ने बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता बुद्ध पाल सिंह सुबह 5:00 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह बड़े पुल स्थित मंदिर के पास पहुंचे तो वहां एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने भी उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश होकर नीचे गिर गए। तभी वहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्ते और बंदरों को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन...