आवारा आतंक: पालिका अध्यक्ष व विधायक की भूमिका पर उठे सवाल
बिजनौर, जून 20 -- नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के सोशल मीडिया प्रमुख शरीफ शेख ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक की कार्यशैली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया कि आवारा कुत्तों के हमलों से आए दिन मासूम बच्चे और राहगीर घायल हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पिछले एक वर्ष के दौरान जनसुनवाई पोर्टल पर छह बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। आरोप है कि विधायक इस मुद्दे पर मौन हैं, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कुत्तों की समस्या के समाधान को लेकर दिए गए कुछ बयानों से जनता में असंतोष है।जनसुनवाई यह भी पढ़ें- आरटीआई में सूचना देरी से मिलने से हुई स्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.