बिजनौर, मार्च 1 -- ग्राम मोअज्जमपुर तुलसी गढ़ी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दस वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में लगातार कुत्ते के काटने की घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश है। नजीबाबाद क्षेत्र में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। शनिवार को मौअज्जम पुर तुलसी गढ़ी निवासी हादी 10 वर्षीय पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हादी के हाथ और पैरों पर कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने उसको बचाया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी मोहल्ला हवेली तला निवासी बुजुर्ग को भी कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया था। इसके अलावा कुत्तों के झुंड ने कई लोगों पर हमला...