आवाज बाहर न जाए इसलिए कूलर चलाकर दबाया गला, पति समेत सात पर केस
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा और क्रूरता का अनोखा मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों को कमरे में बंद कर बेरहमी से लात-घूसों से पीटा। चीख-पुकार बाहर न जा सके, इसके लिए आरोपी ने कमरे का कूलर चालू कर दिया और पत्नी की जान लेने की नीयत से उसका गला दबा दिया। पीड़िता की शिकायत पर बिसण्डा थाने में पति, सास और मामा समेत कुल सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिसण्डा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव की रहने वाली करिश्मा अपने पति अभिलाष यादव और तीन बेटियों के साथ शहर के शांति नगर में किराए का मकान लेकर रहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अत्यधिक शराब पीने का आदी है और अक्सर मारपीट करता है। 27 जून की रात करीब 10 बजे आरोपी ने क्रूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.