जहानाबाद, फरवरी 16 -- भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के द्वारा राजव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत सोमवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय प्रतिरोध मार्च निकाला गया। विभिन्न मार्ग होते हुए बाबा साहब के प्रतिमा के समक्ष प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव और पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि गरीबों की आवाज बुलंद करने वाले कामरेड जितेंद्र पासवान को भाजपा जदयू सरकार झूठे मुकदमे में उम्र कैद की सजा दिलवाई है। वे भोरे विधानसभा से चुनाव लड़े थे। उनको मात्र 400 मतों से हराकर झूठे मुकदमे में उम्र कैद की सजा दिलायी गयी है। कामरेड मनोज मंजिल को भी झूठे मुकदमे दर्ज कर सदस्यता रद्द करवाया गया था। भाजपा जदयू के शासनकाल में गरीबों के ऊपर तरह-तरह के जुल्म किए जा रहे हैं। इसके खिल...