आवाज उठाने वालों का समर्थन करेंगे शिक्षक
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- दरभंगा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक संघ की बैठक शनिवार को दिग्घी पोखर स्थित अमलेन्दु ठाकुर के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार दास ने की। जिला अध्यक्ष संजय कुमार राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्या प्रखंड से जिला स्तर तक है। इसका निदान संघ द्वारा किए जाने का प्रयास जारी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में स्नातक विधान परिषद एवं शिक्षक निर्वाचन विधान परिषद सदस्य 2026 का चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। इस बार के चुनाव में हम लोगों के लिए जो सदन से सड़क तक का मुद्दा उठाएंगे उनका इस बार हम लोग समर्थन करेंगे। इसका निर्णय अगले सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जाएगा। जिला प्रवक्ता विक्रमादित्य झा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दास ने कहा कि हम लोग इस बार वैसे व्यक्ति को चुनकर भेजेंगे जो हमारे शिक्षक हित में बात करेंगे। इस कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.