गिरडीह, अगस्त 21 -- गिरिडीह। केके वर्मा इवनिंग कॉलेज में कथित धांधली और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आवाज उठाना आजसू छात्र नेता अक्षय यादव को भारी पड़ गया है। छात्रहित में मोर्चा खोलने पर कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद कॉलेज परिसर का माहौल गर्म हो गया है। छात्र नेता अक्षय यादव का आरोप है कि कॉलेज में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और कर्मचारियों की नियुक्ति में भारी अनियमितता बरती गई है। अक्षय यादव ने कहा कि छात्रों के हक की लड़ाई लड़ना उनका नैतिक कर्तव्य है। प्रशासन की दबाव बनाने वाली राजनीति और झूठी शिकायतों से छात्र आंदोलन नहीं रुकेगा। छात्र संघ ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। किसी भी एकतरफा कार्रवाई को रोकने और...